शनिवार, जून 04, 2011

क्या आप जानते हैं?

कृपया अपनेँ सुझाव हमेँ टिप्पणियोँ के माध्यम से अवश्य देँ, जिससे हमेँ और अधिक लिखनेँ की प्रेरणा मिल सके।


  • प्राचीन रोमन कैलेंडर में जनवरी और फरवरी के महीने नहीं होते थे। अतः उनका नव वर्ष १ मार्च को मनाया जाता था।
  • कि बीजगणित, त्रिकोणमिति और कलन जैसी गणित की अलग अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ था।
  • १९८२ में भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में सुरु और द्रास नदी के बीच निर्मित बेली ब्रिज विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर बना पुल है।
  • शल्य चिकित्सा का प्रारंभ २६०० वर्ष पूर्व भारत में हुआ था। अनेक प्राचीन ग्रंथों में गुरु सुश्रुत और उनकी टीम द्वारा आँखों को मोतियाबिंदु से मुक्त करने, प्रसव कराने, हड्डियाँ जोड़ने, पथरी निकालने, अंगों को सुंदर बनाने और मस्तिष्क की चिकित्सा में शल्य क्रिया करने के उल्लेख मिलते हैं।

-

  • भारतीय रेल कर्माचारियों की संख्या के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें दस लाख से भी अधिक लोग काम करते हैं।
  • कि भारत विश्व में सबसे अधिक डाकघरों वाला देश है। इतने डाकघर विश्व के किसी भी अन्य देश में नहीं हैं।
  • वसंत पंचमी के दिन पूजी जाने वाली देवी सरस्वती को विद्या और ललित कलाओं की देवी माना जाता है।
  • भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवाँ और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरा सबसे बड़ा देश है।


  • २१ मार्च २००६ को होली, ईद, गुड फ्राइडे और नवरोज़, ये चार धर्मों के चार प्रमुख पर्व एक ही दिन मनाए गए थे।
  • नौकायन की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले ६००० वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था।
  • टाइटैनिक फिल्म बनाने में जितना खर्च आया वह १९१३ में अटलांटिक महासागर में डूबे जहाज़ टाइटैनिक के मूल्य से भी अधिक था।
  • ब्राज़ील, कोलम्बिया, वैनेज़ुएला और पेरू में पाई जाने वाली इलेक्ट्रिक ईल (एक प्रकार की मछली) ४००-६५० वोल्ट तक करेंट पैदा करती है।
  • भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (५९८-६६८) तत्कालीन गुर्जर प्रदेश के प्रख्यात नगर उज्जैन की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे।


  • आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला पशु कंगारू और पक्षी एमू केवल आगे की ओर ही चल या दौड़ सकते हैं, पीछे की ओर नहीं।
  • पेंग्विन के शरीर में खारे पानी को स्वच्छ जल में बदल लेने की अद्भुत क्षमता होती है।
  • क्विक सिल्वर या पारा ऐसी एकमात्र धातु है, जो तरल अवस्था में रहती है और इतनी भारी होती है कि इस पर लोहा भी तैरता है।
  • विश्व की सबसे भारी धातु ऑस्मियम है। इसकी २ फुट लंबी, चौड़ी व ऊँची सिल्ली का वज़न एक हाथी के बराबर होता है।


  • नाभिकीय भट्टियों में प्रयुक्त गुरु-जल विश्व का सबसे महँगा पानी है। इसके एक लीटर का मूल्य लगभग १३,५०० रुपये होता है।
  • शरीर पर लगाए जाने वाले सुगंधित पाउडर को टैल्कम पाउडर इसलिए कहते हैं क्योंकि वह ‘टैल्क’ नामक पत्थर से बनाया जाता है।
  • ‘पाई’ का मूल्‍य, विश्व में सबसे पहले, छठवीं शताब्‍दी में, भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा ज्ञात किया गया था।
  • हमारे देश में जिस तरह आबादी की गणना होती है उसी तरह जल संसाधनों की क्षमता की भी गणना होती है
  • विश्व में सुरक्षा पर किया जाने वाला कुल खर्च जहाँ ७०० अरब अमरीकी डालर से अधिक है वहीं शिक्षा पर १०० अरब डालर से कम।


  • ईसा से ७०० वर्ष पूर्व स्थापित तक्षशिला विश्वविद्यालय में १०,५०० से अधिक विद्यार्थी ६० से अधिक विषयों की शिक्षा प्राप्त करते थे।
  • भारत के बंगलुरु नगर में १,५०० से अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियों में २६,००० से अधिक कंप्यूटर विशेषज्ञ काम करते हैं।
  • कमल के फूल को भारत के साथ साथ वियतनाम के राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव भी प्राप्त है।
  • भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता है। यहाँ विश्व की ३०% चाय उगती है जिसमें से २५% यही खप जाती है।


  • प्रवासी भारतीय १०० अरब यू. एस. डालर प्रतिवर्ष कमाते हैं जिसमें से ३० अरब बचाकर वे भारत भेज देते हैं।
  • यूनाटेड किंगडम में ८,५०० भारतीय भोजनालय हैं। यह इस देश के समस्त भोजनालयों का १५ प्रतिशत है।
  • आम के उत्पादन में भारत विश्व में पहले स्थान पर है। यहाँ प्रति वर्ष २३.१ लाख हैक्टर क्षेत्र में १२.७५ मिट्रिक टन आम की खेती होती है।
  • भारत में गत पचास वर्षों में सिंचाई कुओं एवं टयूबवेल की संख्या पाँच गुना बढ़कर १९५ लाख तक पहुँच चुकी है।


  • विश्व में सबसे पुरानी पिज़ा की दुकान इटली के शहर नेपल्स में १८३० में खुली थी जो आजतक अस्तित्व में है।
  • बनारस विश्व की ऐसी सबसे पुरानी नगरी है जो अपने प्राचीनतम स्थान पर निरंतर आज तक बसी हुई है।
  • कुंग फू के जनक तत्मोह या बोधिधर्म नामक एक भारतीय बौद्ध भिक्षु थे जो ५०० ईस्वी के आसपास भारत से चीन गए।
  • जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा १७२४ में निर्मित जंतर मंतर विश्व की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।
  • भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा-दीक्षा अवंतिका (वर्तमान उज्जैन) के प्रसिद्ध विद्वान महर्षि संदीपनि के गुरुकुल में हुई थी।


  • जैसलमेर विश्व का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमें नगर की लगभग एक चौथाई आबादी ने अपना घर बना लिया है।
  • भारत, पाकिस्तान, फीजी, मारिशस, सूरीनाम और अरब देशों तक फैली हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  • भारत में पहला यूरोपीय उपनिवेश कोच्चि में पुर्तगालियों ने स्थापित किया, १५३० तक यह भारत में उनकी राजधानी बना रहा।
  • १९१५ में गाँधी जी ने जब भारत में सत्याग्रह आंदोलन का प्रारंभ किया उस समय उनकी आयु ४५ वर्ष थी।


  • विश्व में २२ हजार टन मेंथा (पुदीना) ऑयल का उत्पादन होता है, इसमें से १९ हजार टन तेल अकेले भारत में निकाला जाता है।
  • १०वीं शती में चंदेल राजाओं द्वारा निर्मित खजुराहो मंदिर १५वीं शती तक वीरान हो चुके थे इन्हें १८वीं शती में फिर से खोजा गया।
  • हीरों के सबसे बड़े उपभोक्ता देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। पहले व दूसरे स्थान पर क्रमशः अमेरिका और जापान हैं।
  • ५००० वर्ष पूर्व जब विश्व में अधितकर सभ्यताएँ खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रही थीं भारत में सिंधु-घाटी समृद्धि के शिखर पर थी।


  • श्रीलंका और दक्षिण भारत के कुछ भागों में दीपावली का उत्सव उत्तर भारत से एक दिन पहले मनाया जाता है।
  • भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कश्मीर में (वुलर झील) और खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का, उड़ीसा में है।
  • कोलकाता में १८७६ में निर्मित ४५ एकड़ भूमि में फैला अलीपुर प्राणि उद्यान भारत का पहला और सबसे बड़ा चिड़ियाघर है।
  • भारत का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन और प्लेटफ़ार्म खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) में स्थित है। इसकी कुल लंबाई ८३३ मीटर है।
  • कीनिया की राजधानी नैरोबी में पक्षियों की सर्वाधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, दिल्ली ४५० प्रजातियों के साथ दूसरे स्थान पर है।


  • भारत में पाई जानेवाली १००० से अधिक आर्किड प्रजातियों में से ६०० से भी अधिक केवल अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती हैं।