शुक्रवार, जनवरी 20, 2012

अनमोल वचन संग्रह भाग - 7


  • तीन बातें कभी न भूलें - प्रतिज्ञा करके, क़र्ज़ लेकर और विश्वास देकर। - महावीर
  • तीन बातें करो - उत्तम के साथ संगीत, विद्वान् के साथ वार्तालाप और सहृदय के साथ मैत्री। - विनोबा
  • तीन अनमोल वचन - धन गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया और चरित्र गया तो सब गया। - अंग्रेजी कहावत
  • तीन से घृणा न करो - रोगी से, दुखी से और निम्न जाती से। - मुहम्मद साहब
  • तीन के आंसू पवित्र होते हैं - प्रेम के, करुना के और सहानुभूति के। - बुद्ध
  • तीन बातें सुखी जीवन के लिए- अतीत की चिंता मत करो, भविष्य का विश्वास न करो और वर्तमान को व्यर्थ मत जाने दो।
  • तीन चीजें किसी का इन्तजार नहीं करती - समय, मौत, ग्राहक।
  • तीन चीजें जीवन में एक बार मिलती है - मां, बांप, और जवानी।
  • तीन चीजें पर्दे योग्य है - धन, स्त्री और भोजन।
  • तीन चीजों से सदा सावधान रहिए - बुरी संगत, परस्त्री और निन्दा।
  • तीन चीजों में मन लगाने से उन्नति होती है - ईश्वर, परिश्रम और विद्या।
  • तीन चीजों को कभी छोटी ना समझे - बीमारी, कर्जा, शत्रु।
  • तीनों चीजों को हमेशा वश में रखो - मन, काम और लोभ।
  • तीन चीजें निकलने पर वापिस नहीं आती - तीर कमान से, बात जुबान से और प्राण शरीर से।
  • तीन चीजें कमज़ोर बना देती है - बदचलनी, क्रोध और लालच।
  • तीन चीज़े असल उद्धेश्य से रोकता हैं - बदचलनी, क्रोध और लालच।
  • तीन चीज़ें कोई चुरा नहीं सकता - अकल, चरित्र, हुनर।
  • तीन व्यक्ति वक़्त पर पहचाने जाते हैं - स्त्री, भाई, दोस्त।
  • तीनों व्यक्ति का सम्मान करो - माता, पिता और गुरु।
  • तीनों व्यक्ति पर सदा दया करो - बालक, भूखे और पागल।
  • तीन चीज़े कभी नहीं भूलनी चाहिए - कर्ज़, मर्ज़ और फर्ज़।
  • तीन बातें कभी मत भूलें - उपकार, उपदेश और उदारता।
  • तीन चीज़े याद रखना ज़रुरी हैं - सच्चाई, कर्तव्य और मृत्यु।
  • तीन बातें चरित्र को गिरा देती हैं - चोरी, निंदा और झूठ।
  • तीन चीज़ें हमेशा दिल में रखनी चाहिए - नम्रता, दया और माफ़ी।
  • तीन चीज़ों पर कब्ज़ा करो - ज़बान, आदत और गुस्सा।
  • तीन चीज़ों से दूर भागो - आलस्य, खुशामद और बकवास।
  • तीन चीज़ों के लिए मर मिटो - धेर्य, देश और मित्र।
  • तीन चीज़ें इंसान की अपनी होती हैं - रूप, भाग्य और स्वभाव।
  • तीन चीजों पर अभिमान मत करो – ताकत, सुन्दरता, यौवन।
  • तीन चीजें अगर चली गयी तो कभी वापस नही आती - समय, शब्द और अवसर।
  • तीन चीजें इन्सान कभी नही खो सकता - शान्ति, आशा और ईमानदारी।
  • तीन चीजें जो सबसे अमूल्य है - प्यार, आत्मविश्वास और सच्चा मित्र।
  • तीन चीजे जो कभी निश्चित नही होती - सपनें, सफलता और भाग्य।
  • तीन चीजें, जो जीवन को संवारती है - कड़ी मेहनत, निष्ठा और त्याग।
  • तीन चीजें किसी भी इन्सान को बरबाद कर सकती है - शराब, घमन्ड और क्रोध।
  • तीन चीजों से बचने की कोशिश करनी चाहिये – बुरी संगत, स्वार्थ और निन्दा।
  • कोई भी कार्य करने से पहले – सोचो, समझो, फिर करो।