क्या आप जानते हैँ? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्या आप जानते हैँ? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, नवंबर 06, 2011

कुछ रोचक तथ्य

  • कोई भी व्यक्ति स्वयं की कुहनी को चाट नहीं सकता।
  • छींकते वक्त आँखे खुली रखना असम्भव है।
  • छींकते समय हृदय की गति एक मिली सेकंड के लिए रुक जाती है।
  • संसार में 50% से भी अधिक लोग ऐसे हैं जिन्हें कभी टेलीफोन प्रयोग करने का अवसर ही नहीं मिला है।
  • मात्र एक घण्टा तक हेडफोन पहने रहने से कान में बैक्टीरिया की संख्या 700 गुना बढ़ जाती है।
  • लाइटर का आविष्कार माचिस से पहले हुआ।
  • उँगलियों के निशान जैसे ही सभी के जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं।
  • बिना खाना खाए एक माह तक जिंदा रहा जा सकता है जबकि बिना पानी पिए केवल एक सप्ताह। शरीर में सिर्फ 1% पानी की कमी होने पर प्यास महसूस होने लगती है और 10% कमी होने पर प्राण निकल जाते हैं।
  • ध्वनि की गति हवा की अपेक्षा स्टील में  15 गुनी अधिक होती है।
  • लिओनार्डो डा विंसी एक ही समय में एक हाथ से लिख सकते थे साथ ही दूसरे हाथ से चित्रकारी भी कर सकते थे।
  • च्युइंगगम चबाते-चबाते प्याज काटने से आँख से आँसू नहीं आते। (यद्यपि प्याज काटने से आँखों में आँसू बनने की प्रक्रिया अवश्य होती है किन्तु जबड़ों के लगातार चलते रहने के कारण वे आँख के बाहर तक नहीं आ पाते।)
  • “Rhythm” अंग्रेजी का वह सबसे बड़ा शब्द है जिसमें अंग्रेजी का कोई भी स्वर (vowel) का प्रयोग नहीं हुआ है।
  • शहद एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो हजारों साल तक खराब नहीं होता। (मिश्र के फैरो के कब्रों में पाए गए शहद को पुरातत्वविदों द्वारा चख कर देखने पर पाया गया है कि वह आज भी खाने योग्य है।)
  • पृथ्वी सौरमण्डल का एकमात्र ग्रह है जिसका नाम किसी देवता के नाम पर नहीं रखा गया है।
  • नींद में होने पर भी डॉल्फिन की एक आँख खुली रहती है।

शुक्रवार, अक्टूबर 21, 2011

मानव मस्तिष्क के विषय में कुछ रोचक तथ्य


मानव मस्तिष्क की संरचना अत्यन्त जटिल है और आज मनुष्य इसे बहुत ही कम समझ पाया है। प्रस्तुत है मानव मस्तिष्क के विषय में कुछ रोचक तथ्य

मस्तिष्क को दर्द का अनुभव नहीं होता - मस्तिष्क ही दर्द के संकेतों को समझ कर शरीर के अन्य भागों को पीड़ा का अनुभव करवाता है किन्तु चमत्कारिक तथ्य यह है कि वह स्वयं कभी पीड़ा का अनुभव नहीं करता।
मस्तिष्क को ऑक्सीजन की सबसे अधिक आवश्यकता होती है - यद्यपि मस्तिष्क का भार पूरे शरीर के भार का लगभग दो प्रतिशत ही होता है, उसे ऑक्सीजन तथा कैलोरीज की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। साँस के द्वारा खींचे गए ऑक्सीजन का 20 प्रतिशत हिस्सा केवल मस्तिष्क के प्रयोग में आता है।
मस्तिष्क का 80% पानी होता है - हमें लगता है कि मस्तिष्क अपेक्षाकृत ठोस होता है, किन्तु ऐसा नहीं है। मस्तिष्क का 80% भाग पानी होता है।
मस्तिष्क दिन की अपेक्षा रात्रि को अधिक सक्रिय रहता है - चूँकि दिन भर हमारा शरीर सक्रिय रहता है और रात को सो जाने पर वह अपेक्षाकृत कम क्रियाशील रहता है, हम समझते हैं कि मस्तिष्क दिन में रात्रि की अपेक्षा अधिक सक्रिय रहता होगा जबकि वास्तविकता यह है कि मस्तिष्क दिन की अपेक्षा रात्रि में अधिक सक्रिय रहता है।
मस्तिष्क को कार्य करने के लिए मात्र 10 वाट विद्युत शक्ति की आवश्यकता होती है - जटिल से जटिल कार्य करने के लिए भी मस्तिष्क को अधिकतम 10 वाट विद्युत शक्ति की आवश्यकता होती है।
अधिक I.Q. वाले व्यक्ति को सपने भी अधिक दिखाई देते हैं - जी हाँ आपका I.Q. जितना अधिक होगा अर्थात् आप जितने अधिक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होंगे उतने ही अधिक आपको सपने दिखाई देंगे। यह बात अलग है कि वे सपने आपको याद न रहें।
तरुणावस्था में मस्तिष्क का आकार बदल जाता है - तरुण अवस्था में ही मनुष्य सर्वाधिक प्रसन्न, कल्पनाशील और आकांक्षायुक्त होता है और यही वह अवस्था है जबकि उसके मस्तिष्क का आकार भी बदल जाता है। यहाँ तक कि इस अवस्था में वह जोखिम वाले कार्य करने पर भी उतारू रहता है।
मस्तिष्क में प्रत्येक वस्तु (सूचना) संग्रहित होते जाता है - तकनीकी रूप से मस्तिष्क के पास अनुभव, अवलोकन, पठन, श्रवण आदि प्रत्येक वस्तु (सूचना) को संग्रह करने की क्षमता होती है। जन्म के बाद से प्रत्येक वस्तु उसमें संग्रहित होते जाती है, कुछ भी नहीं छूटता। यह अलग बात है कि मनुष्य में अपने ही मस्तिष्क में सग्रहित किसी अनेक वस्तुओं (सूचनाओं) तक वापस पहुँचने याने कि अनेक घटनाओं को स्मरण रख पाने की क्षमता नहीं होती।

मंगलवार, जून 14, 2011

सामान्य गणित पेचीदे प्रश्न

1. एक पेड़ पर पचास चिड़िया बैठी हैं। एक शिकारी आता है और शिकार करने के लिये अपनी बंदूक से गोली चला देता है, जिससे दो चिड़ियाँ तुरन्त मर जाती हैं और पेड़ के नीचे गिर पड़ती हैं। बताओ, कितनी चिड़िया पेड़ पर रह गईं ?

2. बच्चों ! मैं अपने रूमाल के चारों कोनों में से एक कोना कैंची से काट दूँ तो रूमाल में कितने कोने शेष रहेंगे ?
3. धूप में एक धोती को सूखने में एक घंटा लगता है, तो दस धोती सूखने में कितना समय लगेगा ?
4. एक दरजी एक दिन में एक सूट सिल देता है, तो दस दरजी दस दिन में कितने सूट सीएँगे ?
5. राम, हरी तथा पवन के पिताओ की उम्र क्रमश: सड़सठ, अड़सठ और उनसठ वर्ष है। बताओ, तीनों लड़कों में से किस लड़के के पिता की उम्र सबसे अधिक है ?
6. पन्नालाल ने अपने लड़के की शादी में 100 लोगों को दावत पर निमंत्रित किया। यदि एक व्यक्ति खाने में आधा घंटा लेता है, तो सब लोगों को भोजन करने में कितना समय लगेगा ?
7. एक लकड़ी के 10 मीटर लंबे लट्ठे से एक-एक मीटर के बोटे काटे गए, यदि एक बोटा काटने में मुझे एक घंटा लगता है, तो 10 बोटे काटने में कितना समय लगेगा ?
8. एक बंदर 10 मीटर लंबी चिकनी छत पर चढ़ता है। वह दो मीटर की छलाँग लगाने के बाद एक मीटर नीचे खिसक जाता है। तो बताओ, वह कितनी छलाँगों में छत के शिखर पर होगा ?
9. 100 आदमी एक पंक्ति में दावत खाने बैठते हैं। मुझे सूचना मिली है कि रमेश के पिताजी पंक्ति के बीचों-बीच बैठे हैं। बताओ, क्या यह सूचना सही है ?
10. मुझे एक आँख से 1 किलोमीटर तक दिखाई देता है, दोनों आँखों से देखने पर कितने किलोमीटर स्पष्ट दिखाई देगा ?
11. हमारे पास एक गिलास है, जिसमें आधा लीटर दूध आता है। बताओ, 100 लीटर दूध पीने के लिए कितने गिलासों की आवश्यकता होगी ?
12. एक घंटी की आवाज वहाँ बैठे 5 लोगों को सुनाई देती है, दो तीन घंटियों की आवाज कितने लोगों को सुनाई देगी ?
13. जहर की एक गोली भोजन के साथ खाकर एक कुत्ता मर गया, तो बताओ, ऐसी दस गोलियाँ भोजन के साथ खाकर कितने कुत्ते मर जाएँगे ?
14. लाल रंग के लेंस लगे चश्मे से देखने पर सफेद रंग की चादर लाल दिखाई देती है, पीले रंग के लेंस लगे चश्मे से पीली और नीले रंग के लेंस लगे चश्मे से नीली। तो बताओ, रंगहीन लेंस लगे चश्मे से देखने पर यह चादर किस रंग की दिखाई देगी ?
15. बच्चो, एक नाव अपनी क्षमता के अनुसार पूरी लदी है। उसमें पाँच बैल बैठे हैं। वे पाँच-पाँच किलोग्राम गोबर नाव में कर देते हैं। बताओ, नाव पानी पर तैरती रहेगी या डूब जाएगी ?
16. एक टापू के 100 आदमी दूसरे टापू पर दावत खाने नाव द्वारा गए। नाव में इतनी क्षमता नहीं थी कि वह 100 से अधिक आदमी ले जा सके। सौ से अधिक आदमी ले जाने पर वह नाव पानी में डूब जाती। अत: मल्लाह ने 100 आदमियों के अलावा किसी को नाव में नहीं बिठाया। वे नाव पर अपने को सवार न किए जाने के लिए नाविक को कोसने लगे। नाव पानी में आगे बढ़ी जा रही थी। कुछ समय बाद नाव टापू पर पहुँच गई। लोगों ने भरपेट भोजन किया। एक-एक आदमी एक किलोग्राम भोजन खा गया, दावत खाकर वे सभी वापस आने के लिए नाव पर सवार हो गए, तो नाव पानी में डूब गई। ऐसा क्यों हुआ ? जब सौ आदमी सुरक्षित पहुँच गए तब सुरक्षित वापस क्यों नहीं लौट पाए ? कहीं लोगों की बद-दुआएँ तो नहीं लग गईं ?
17. कोचीन बंदरगाह से एक जहाज टोकियों के लिए चला। इसमें 1000 आदमी तथा 500 टन खाद्य सामग्री लदी थी। जहाज का मार्ग एक माह का था। जहाज की क्षमता के अनुसार और अधिक सामान इस पर नहीं लादा जा सकता था। जहाज पर लदी खाद्य सामग्री का उपयोग करते हुए जहाज सिंगापुर पहुँचा। यहाँ से 60 किलोग्राम भार वाले चार और व्यक्ति जबरदस्ती जहाज पर सवार हो गए। बताओ, जहाज सिंगापुर से चलकर टोकियो सुरक्षित पहुँच जाएगा या मार्ग में डूब जाएगा ?
18. दुर्गा मन्दिर में 50 दीपक जल रहे हैं। एक दीपक एक घंटे तक जलता है, तो पचास दीपक कितनी देर तक जलेंगे ?
19. बच्चो ! एक दौड़ में रमेश तीसरे नंबर पर चल रहा है। यदि वह दूसरे नंबर वाले से आगे हो जाता है तो उसका कौन सा नंबर हो जाएगा ?
20. बच्चो ! महेश के एक आँख है, परन्तु ललित के दो। दोनों एक-दूसरे के आमने सामने बैठे हैं। ललित को एक आँख दिखाई देती है और महेश को दो। बताओ किसको अधिक दिखाई देता है ?

शनिवार, जून 04, 2011

क्या आप इस बारे में जानते थे?

कृपया अपनेँ सुझाव हमेँ टिप्पणियोँ के माध्यम से अवश्य देँ, जिससे हमेँ और अधिक लिखनेँ की प्रेरणा मिल सके।


  • रोम के तानाशाह जूलियस सीज़र ने ईसा पूर्व ४५वें साल में जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार १ जनवरी को नए साल का उत्सव मनाया गया।
  • जनवरी भारतीय साहित्य और फ़िल्म की दुनिया में महत्वपूर्ण दिन है क्यों कि इस दिन लेखिका शोभा डे, नाटककार विजय तेंदुलकर, अभिनेता जॉनी लीवर तथा अभिनेत्री रीना राय और बिपाशा बासु का जन्मदिन है।
  • विश्व में मछलियों की कम से कम २८,५०० प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिन्हें अलग अलग स्थानों पर कोई २,१८,००० भिन्न नामों से जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संगठन (आई यू सी एन) के मुताबिक कम से कम ११७३ प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है।
  • इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व पहली बार 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। 1927 में यह पहली बार 14 जनवरी को मनाया गया था। इससे पहले मकर संक्रांति 13 जनवरी को मनाई जाती थी।
  • जर्मनी का क्षेत्रफल भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान से थोड़ा अधिक है तथा जनसंख्या तीसरे क्रम के राज्य बिहार के बराबर, पर जर्मनी का सकल घरेलू उत्पाद भारत का तीन गुना है।
  • एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को यह नाम होमियोपैथी के जनक जर्मन चिकित्सक सैम्युएल हैनीमैन ने सुझाया था। जिसे बाद में अमेरिकन मेडिकल एसोसियेशन ने अपनाया।
  • प्रेमचंद ने अपने लेखन का प्रारंभ उर्दू में नवाबराय नाम से किया, पर बाद में अधिक पाठकों तक पहुँचने के लिए वे हिंदी में प्रेमचंद नाम से लिखने लगे।
  • नीदरलैंड के लोग दुनिया में सबसे ऊँचे होते हैं। यहाँ पुरुषों की औसत ऊँचाई पाँच फ़ुट साढ़े ग्यारह इंच है, लेकिन दक्षिणी नीदरलैंड में यह औसत एक इंच कम है।
  • यदि आप ध्वनि की गति से तेज़ चलने वाले विमान कांकॉर्ड में लंदन से न्यूयॉर्क के लिए चलें तो वहाँ उस समय से भी दो घंटे पहले पहुँच जाएँगे जब आप चले थे।
  • सापों की कोई ५९०० प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमें से ७२५ के पास विषदंत होते हैं तथा २५० प्रजातियाँ ऐसी हैं जो एक ही दंश में मनुष्यों को मार देने की क्षमता रखती हैं
  • होली केवल एक पर्व ही नहीं संगीत की एक विधा भी है। लोक संगीत के साथ साथ होली को शास्त्रीय या उप-शास्त्रीय संगीत में ध्रुपद, धमार, ठुमरी या चैती के रूप में भी गाया जाता है।
  • विश्व के इतिहास में २१ मार्च २००८ एक ऐसा दिन था जब हिंदुओं की होली, ईसाइयों का गुड फ्राइडे, मुसलमानों का ईद-ए-मीलाद, पारसियों का नौरोज़ और यहूदियों का पर्व प्यूरिम एक ही दिन मनाए गए।
  • चंदबरदाई को हिंदी का पहला कवि और उनकी रचना पृथ्वीराज रासो को हिंदी की पहली रचना होने का गौरव प्राप्त है।
  • दुनिया में चीनी का वार्षिक उत्पादन १३.४ करोड़ टन होता है जब कि नमक का २१ करोड़ टन, यानी चीनी से डेढ़ गुना ज़्यादा।
  • मधुमक्खी के एक छत्ते में २०,००० से ८०,००० तक मधुमक्खियाँ हो सकती हैं।
  • नील नदी की लंबाई (६६५० कि.मी.) पृथ्वी की त्रिज्या (६४०० कि.मी.) से भी अधिक है। अभी नए अनुसंधानों से पता लगा है कि आमेजन इससे भी ज्यादा लंबी नदी है।
  • नील नदी की लंबाई पृथ्वी की त्रिज्या से अधिक है। नई खोजों में पता लगा है कि अमेज़ॉन इससे भी ज्यादा लंबी नदी है।
  • २६ अप्रैल २००८ को जोहानेसबर्ग में खेले गए अफ़्रीकन कनफ़ेडरेशन कप फ़ुटबॉल मैच का सबसे सस्ता टिकट १००,०००,००० ज़िंबाब्वे डॉलर का था।
  • भारतीय मसालों के लोकप्रिय निर्माता और निर्यातक प्रतिष्ठान एम.डी.एच. का पूरा नाम महाशियाँ दी हट्टी है।
  • संयुक्त अरब इमारात की जनसंख्या में प्रवासी नागरिकों का प्रतिशत 85 है, जिनमें 40 प्रतिशत लोग भारतीय हैं।
  • कर्नाटक के हरिहर नगर स्थित हरिहरेश्वर मंदिर की प्रतिमा आधी विष्णु और आधी शिव के रूप में हैं।
  • सत्रहवीं शती में मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब के आक्रमण के बाद वृंदावन में कृष्ण की राधा-रमण नामक केवल यह एक प्रतिमा बची थी।
  • रायपुर स्थित नगर-घड़ी में हर घंटे बजने वाले गजर के लिए छत्तीसगढ़ की 24 लोक-धुनों को संयोजित किया गया है।
  • कि सुप्रसिद्ध हिन्दी कथाकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने केवल तीन कहानियाँ लिखी हैं।
  • मधुमक्खी के कान नहीं होते। इसकी कमी को उसके शक्तिशाली एंटिना स्पर्श से पूरा करते है।
  • कि गौरैया एक ऐसा पक्षी है जो पालतू न होने पर भी मनुष्य के आसपास ही रहना पसंद करता है।
  • कि राजस्थान में सुंधा माता नामक एक ऐसा पर्वत है जहाँ खंडित मूर्तियों को रखना पवित्र माना जाता है।
  • बाबर अपने समय की सामान्य रूप से बोली जाने वाली भाषा फ़ारसी में प्रवीण था, पर उसकी मातृभाषा चागताई थी और उसने अपनी आत्मकथा बाबरनामा चागताई में ही लिखी।
  • याहू डॉट कॉम का नाम पहले "जेरीज गॉइड टू वर्ल्ड वाइड वेब" था अप्रैल १९९४ में इसे बदल कर याहू डॉट कॉम कर दिया गया।
  • आलू का सर्वप्रथम साहित्यिक उल्लेख लगभग २००० वर्ष पूर्व महर्षि वात्स्यायन विरचित कामसूत्र के चतुर्थ अधिकरण के प्रथम अध्याय के २९वें सूत्र में मूली-पालकी के साथ हुआ है।
  • कि गुड़हल की दो सौ से अधिक प्रजातियाँ होती है और इसका उपयोग केश-तेल से लेकर चाय तक अनेकों वस्तुओं में होता है।
  • भारत का सबसे बड़ा हीरा ग्रेट मुग़ल जब १६५० में गोल कुंडा की खान से निकला तो इसका वजन ७८७ कैरेट था।
  • विश्व में पक्षियों की ८६५० प्रजातियाँ हैं जिसमें से १२३० भारत में पाई जाती हैं।
  • सदा-बहार पौधा बारूद जैसे विस्फोटक को पचाकर उन्हें निर्मल कर देता है।
  • कुम्हड़े की प्रजाति मैक्सिमा का वजन ३४ किलोग्राम सो भी अधिक होता है।
  • मुग़ल उद्यान, दिल्ली में अकेले गुलाब की ही २५० से अधिक प्रजातियाँ हैं।
  • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन इतना प्रसाद बँटता है कि ५०० रसोइए और ३०० सहयोगी रोज़ काम करते हैं।
  • मध्य प्रदेश के साँवेर गाँव में स्थित हनुमान जी का मंदिर उलटे हनुमान के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें स्थापित मूर्ति का सिर नीचे और पैर ऊपर हैं।
  • कालिदास के गीति काव्य ऋतुसंहार के छै सर्गों में उत्तर भारत की छै ऋतुओं का विस्तृत वर्णन किया गया है।
  • कि टाटा नैनो विश्व की सबसे सस्ती कार है इसका दाम १ लाख भारतीय रुपये है।
  • कि चंद्रयान चंद्रमा की ओर भेजा जाने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष यान है।
  • कि वीरावल के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के उद्धारकों में कुमारपाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
  • कि २६ नवंबर को मुंबई में आतंक का निशाना बने लियोपोल्ड कैफ़े का प्रारंभ १९८१ में तेल की दूकान के रूप में हुआ था।
  • कि पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार १९६५ में मलयालम कवि गोविन्द शंकर कुरुप को दिया गया था।
  • कि बिच्छू की लगभग २००० जातियाँ होती हैं जो न्यूजीलैंड व अंटार्कटिक छोड़कर विश्व के सभी भागो में पाई जाती हैं।
  • कि घर घर में गाई जाने वाली आरती ओम जय जगदीश हरे के रचयिता पं. श्रद्धाराम शर्मा थे।
  • सन २००८ के लिए हिन्दी का साहित्य अकादमी पुरस्कार सुप्रसिद्ध लेखक गोविंद मिश्र को प्रदान किया गया है।

क्या आपको ये पता है?

कृपया अपनेँ सुझाव हमेँ टिप्पणियोँ के माध्यम से अवश्य देँ, जिससे हमेँ और अधिक लिखनेँ की प्रेरणा मिल सके।

    • मध्यकालीन इतिहास के अत्यंत संपन्न विजयनगर शहर में अब कोई नहीं रहता, यह नगर हम्पी खंडहरों के नाम से प्रसिद्ध है।
    • साहित्य अकादमी पुरस्कार, सन १९५ से हर वर्ष भारतीय भाषाओं में साहित्य की उत्कृष्ट कृतियों को दिया जाता है।
    • मानव शरीर में जितनी मानव कोशिकाएँ है, उस से लगभग १० गुना अधिक जीवाणु कोष है।
    • भारत रत्न नामक सम्मान की स्थापना २जनवरी १९५ में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
    • कि रामस्वामी वेंकटरमण सबसे लंबी आयु प्राप्त करनेवाले भारतीय राष्ट्रपति थे उनका देहांत ९८ वर्ष का आयु में हुआ।
    • संगीत में एक विशेष राग वसंत ऋतु के नाम पर बनाया गया है जिसे राग बसंत कहते हैं।
    • फिनलैंड में कुल १,८७,८८८ झीलें हैं जिसके कारण इसे झीलों का देश भी कहते हैं।
    • बाँस तेज़ी से बढ़ता है और इसकी कुछ प्रजातियों की बढ़वार साल के कुछ दिनों में १ मीटर प्रति घंटा तक पहुँच जाती है।
    • उच्च घनत्व के कारण मृत सागर में तैराकों का डूबना असंभव है इसी कारण इसमें कोई मछली जीवित नहीं रह सकती।
    • होली का पर्व राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, प्रह्लाद-होलिका और कंस-पूतना जैसे पौराणिक चरित्रों से जुड़ा हुआ है।
    • गुझिया उत्तर भारत में होली के अवसर पर बनाई जाती है जब कि दक्षिण भारत में दिवाली के अवसर पर।
    • इटली की प्रसिद्ध कॉफी, कैफ़ै लैट्टे में एक भाग एस्प्रेसो और तीन भाग गर्म दूध का मिश्रण होता है।
    • अलकनंदा की पाँच सहायक नदियाँ हैं जो गढ़वाल क्षेत्र में ५ अलग अलग स्थानों पर अलकनंदा से मिलकर पंच प्रयाग बनाती हैं।
    • भारत की पहली कार्टून पत्रिका शंकर्स वीकली का प्रकाशन कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लई ने १९४८ से १९७५ तक किया।
    • विष्णु प्रभाकर ९७ वर्ष तक जिये और अपने पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान कर गए।
    • जलेबी भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान के साथ-साथ लगभग सभी अरब देशों में भी खूब शौक से खाई जाती है।
    • मई, १८२६ में कलकत्ता से साप्ताहिक आवृत्ति में प्रकाशित उदंत मार्तंड हिंदी का प्रथम समाचार पत्र था।
    • मंगलकारक स्वस्तिक शब्द सु+अस+क से बना है। 'सु' का अर्थ है अच्छा, 'अस' का 'सत्ता' या 'अस्तित्व' और 'क' का करने वाला।
    • संजीवनी रामायण काल से भी प्राचीन वनस्पति है जिसका उपयोग आज भी आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है।
    • विश्व में नीबू के उत्पादक देशों में भारत का नाम सर्वोपरि है।
    • चिरौंजी या चारोली, पयार या पयाल नामक वृक्ष के फलों के बीज की गिरी है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।
    • कंबोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर है।
    • रॉकेटों का सामरिक प्रयोग पहली बार चीन ने १२३२ में मंगोलों के खिलाफ़ किया था।
    • २६ जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया दिवस मनाया जाता है जो १७८८ में आस्ट्रेलिया के ब्रिटिश उपनिवेश बनने का उत्सव है।
    • कि विश्व की सबसे लंबी नदी नील का स्रोत विक्टोरिया झील है।
    • मिस्र में १३८ पिरामिड हैं लेकिन इनमें से गीज़ा का सिर्फ एक विशालकाय पिरामिड ही विश्व के सात आश्चर्यों की सूची में है।
    • भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज की अभिकल्‍पना पिंगली वैंकैया नामक एक युवक ने सन १९२१ में की थी।
    • भारत में ५०० से अधिक वन्य प्राणी अभयारण्य हैं, जिसमें से २८ बाघ संरक्षण के लिए आरक्षित हैं।
    • हिंदी का सबसे पहला उपन्यास नूतन ब्रह्मचारी १८८६ में सुप्रसिद्ध हिंदी गद्यकार बालकृष्ण भट्ट द्वारा लिखा गया था।
    • पटना से हाजीपुर गंगा नदी पर बना महात्मा गांधी सेतु दुनिया का सबसे लम्बा एक ही नदी पर बना सड़क पुल है।
    • कथाकार प्रेमचंद ने एक फिल्म की कहानी भी लिखी थी। यह फिल्म १९३४ में मजदूर नाम से बनी थी।
    • डा. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिंदी साहित्य में डी. लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय विद्यार्थी थे।
    • कि रामायण सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि थाइलैंड में भी पढ़ी जाती है। थाइलैंड में पढ़ी जाने वाली रामायण का नाम ‘रामाकिन’ है।
    • १५५७ में दीपावली के दिन ही अमृतसर के स्वर्णमंदिर की नींव रखी गई थी और भूमि पूजन हुआ था।
    • जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर ने दीपावली के ही दिन पावापुरी में निर्वाण प्राप्त किया था।
    • बारह वर्ष के वनवास के बाद पांडव जिस दिन हस्तिनापुर लौटे वह दिन भी कार्तिक की अमावस्या का था।
    • तमिलनाडु के तंजावुर नगर में स्थित वृहदेश्वर मंदिर विश्व का पहला ऐसा मंदिर है जो ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है।
    • विश्व का सर्वोच्च क्रिकेट मैदान भारत में हिमाचल प्रदेश के चैल शहर में समुद्र की सतह से २४४४ मीटर की ऊँचाई पर हैं।
    • विश्व के सबसे पहले विश्वविद्यालय का निर्माण भारत के नालंदा नगर में ईसा से ७०० वर्ष पहले हुआ था।
    • कि मानव जाति के सर्व प्रथम चिकित्सा विज्ञान आयुर्वेद को महर्षि चरक ने २५०० वर्ष पूर्व भारत में जन्म दिया था।
    • कि आयुर्वेद मानव जाति का पहला चिकित्सा विज्ञान माना जाता है इसका आविष्कार भारत में २५०० वर्ष पूर्व महर्षि चरक ने किया था।
    • कि साँप सीढ़ी के खेल का आविष्कार १३वीं शताब्दी में भारत में संत ज्ञानदेव ने किया था और इसका नाम रखा था मोक्षपथ।
    • कि संस्कृत साहित्य का अधिकतर साहित्य पद्य में रचा गया है, जब कि अन्य भाषाओं का ज़्यादातर साहित्य गद्य में पाया जाता है!
    • कि सन १८९६ तक एकमात्र भारत से ही ऐसा देश था जहाँ से सारे विश्व को हीरों की आपूर्ति की जाती थी।
    • कि सन १८४३ में सर हेनरी कोल जे.सी. हॉर्सले के निर्देश पर इंग्लैंड में पहली बार क्रिसमस कार्ड छपवाए और बेचे गए थे।
    • जापान में १ जनवरी को नववर्ष का स्वागत मंदिर में १०८ घंटियाँ बजा कर किया जाता है।